PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026 Apply Online

 PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026 : आज के समय में लोग वेरोजगारी से परेशान हो चुके है लेकिन सरकार की कई योजनाएँ युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रही हैं। ऐसी ही एक लोकप्रिय और लाभदायक योजना है प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र योजना (PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana (PMBJP). इस योजना के तहत आप मात्र ₹5,000/- के निवेश में अपना जन औषधि केंद्र (मेडिकल स्टोर) खोल सकते हैं और सरकार की तरफ से ₹2 लाख तक की विशेष मदद भी मिलती है।

अगर आप भीअपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी उपयोगी है।

 इस विस्तृत लेख में हम आपको PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026 योजना की पूरी जानकारी, योग्यता, जरूरी दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया, सरकारी सहायता और केंद्र चलाने के बाद की कमाई के बारे में विस्तार से बताएँगे। 

आर्टिकल का नाम PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026
योजना का नाम प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र परियोजना (PMBJP)
शुरू की गई भारत सरकार द्वारा 
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आवेदन की अंतिम तिथि तय नहीं (लगातार चलने वाली प्रक्रिया)
केटेगरी Sarkari Yojana
ऑफिसियल वेबसाइट janaushadhi.gov.in

PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026 : उदेश्य

  • ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50% से 80-90% तक सस्ती उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराना है।
    ये दवाइयाँ विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की गुणवत्ता मानकों के अनुसार होती हैं।
  • ब्रांडेड दवाओं का किफायती विकल्प प्रदान करके गरीब और मध्यम वर्ग का स्वास्थ्य खर्च कम करना है।
  • ग्रामीण, आदिवासी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाना है।
  • युवाओं, महिलाओं और विशेष वर्गों के लिए स्वरोजगार के अवसर सृजन करना है।
  • PMBI के माध्यम से दवाओं की खरीद, आपूर्ति और गुणवत्ता जांच सुनिश्चित करना है।

PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026 के लिए पात्रता

  • सर्वप्रथम आवेदक के भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक के पास डी-फार्मा या बी-फार्मा डिग्री होनी चाहिए। अगर नहीं है तो फार्मासिस्ट (D-Pharma, B-Pharma) को नियुक्त करना अनिवार्य है और प्रमाण-पत्र जमा करना होगा।
  • NGO, ट्रस्ट, सोसायटी, महिला उद्यमी, दिव्यांग, SC/ST, एक्स-सर्विसमैन जनऔषधि केंद्र खोलने के लिए आवेदन कर सकता है।
  • यदि कोई व्यक्ति सरकारी अस्पताल या मेडिकल कॉलेज परिसर के आधार पर जनऔषधि केंद्र खोलना चाहता है,
    तो वह आवेदन कर सकता है। सरकारी अस्पताल या मेडिकल कॉलेज परिसर में केंद्र खोलने पर एनजीओ/चैरिटेबल ट्रस्ट को प्राथमिकता दी जाती है।
  • आवेदक के पास जगह कम से कम 120 वर्ग फीट (स्वयं की या किराए की, लीज एग्रीमेंट के साथ) होनी चाहिए।
  • इसके आलावा, MBBS/BAMS/BHMS या अन्य मान्यता प्राप्त डॉक्टर भी जनऔषधि केंद्र खोलने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026 : दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • PAN कार्ड
  • SC/ST/Divyang/Ex-Serviceman प्रमाणपत्र (यदि लागू)
  • फार्मासिस्ट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • पिछले 2 वर्षों का ITR
  • पिछले 6 महीनों का बैंक स्टेटमेंट
  • GST रजिस्ट्रेशन की घोषणा (थ्रेशोल्ड पूरा होने पर)
  • दूरी नीति का अंडरटेकिंग
  • दुकान का स्वामित्व प्रमाण या किराया/लीज एग्रीमेंट (न्यूनतम 120 वर्ग फीट)
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026 : कैसे भरे

  • PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026 Online Apply करने के लिए इसके आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करना है। 
  • होम पेज से Apply For Kendra लिंक पर क्लिक करेंगे। 
  • क्लिक करते हीं नेक्स्ट पेज ओपन हो जायेगा। 
  • यहाँ पर अपना Name, Mobile Number, Email ID दर्ज करके आईडी & पासवर्ड को Create कर लेना है। 
  • अपना ID & Password क्रिएट करके पोर्टल में लॉगिन कर सकते हैं, और इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
  • आईडी और पासवर्ड क्रिएट करने के बाद Already have an account? Login लिंक पर क्लिक करना है। 
  • यहाँ पर अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लेना है। 
  • लॉगिन के बाद PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana Online Application Form खुल जायेगा। 
  • एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरकर आवश्यक दस्ताबेजों को अपलोड करना है। 
  • इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। 
  • लास्ट में, सारी प्रक्रिया पूर्ण करके फाइनल सबमिट कर देना है, और एप्लीकेशन स्लिप का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026 के महत्वपूर्ण Links

Apply Online Register 

Login
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
Join Telegram ChannelClick Here
Join WhatsApp ChannelClick Here
PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026
PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top